आईपीएल की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से महेंद्र सिंह धोनी को हटाए जाने के बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नाराजगी जताई है। बता दें कि धोनी को टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टीम स्मिथ को पुणे की कप्तानी सौंपी गई है।

अजहरुद्दीन ने फैसले को बताया अपमानजनक-

  • धोनी को पुणे टीम से जिस तरह हटाया है उस पर भारतीय पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नाराजगी जताई।
  • उन्होंने कहा कि धोनी ने आईपीएल में कई सफलताएं हासिल की हैं।
  • आगे अजहर ने कहा कि धोनी को कप्तानी से हटाने से पहले उनके कद और रुतबे को ध्यान में रखना चाहिए था।
  • अजहर ने कहा, ‘जिस तरह यह फैसला लिया गया था वह तीसरे दर्जे का था।’
  • उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर है।
  • अजहर ने कहा कि अगर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है तो इसमें कप्तान क्या करेगा।
  • आगे अजहर ने यह भी कहा कि अगर धोनी बेहतर कप्तान न होते तो क्या वो दो आईपीएल जीत पाते।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 10 में दिखाई देगा आगरा के चचेरे भाइयों का कमाल

यह भी पढ़ें: IPL 2017: नीलामी में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को किसी ने नहीं पूछा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें