देश की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल आज अपना 27वां जन्मदिन मनाएंगी। साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च, 1990 को हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था। साइना नेहवाल ने देश की बैडमिंटन के जरिये पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनायी है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन में साइना की वर्तमान रैंकिंग 3 है।

Saina Nehwal

बैडमिंटन स्टार नहीं खेलना चाहती थी बैडमिंटन:

  • बैडमिंटन स्टार साइना बचपन से बैडमिंटन नहीं खेलना चाहती थी, उनका पसंदीदा खेल कराटे था। 8 साल की उम्र में शरीर फिट न होने की वजह से उन्हें कराटे छोड़ना पड़ा।
  • साइना नेहवाल के जन्म के बाद उनकी दादी ने उनका चेहरा एक महीने तक नहीं देखा था। इसक कारण यह था की उनकी दादी को एक पोता चाहिए था, जिस वजह से वो नाराज़ थी।
  • साइना के माता-पिता दोनों ही स्टेट लेवल के बैडमिंटन चैंपियन रह चुके हैं।
  • साइना का जन्म हिसार में हुआ था, पर उनकी परवरिश हैदराबाद में हुई है।

उपलब्धियां:

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने बहुत ही कम समय में जिन उपलब्धियों को हासिल किया है, वो अतुलनीय है। आइये जानते हैं उनकी कुछ उपलब्धियों के बारे में:-

  • साइना नेहवाल अपने अभी तक के करियर में 21 टाइटल्स अपने नाम किये हैं।
  • 2015 में साइना की बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन रैंकिंग नं.1 थी, वर्तमान में वो 3 रैंकिंग पर हैं।
  • साल 2009 में इंडोनेशिया ओपन जीता था, और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय भी हैं।
  • दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • साल 2012 में लन्दन ओलंपिक में साइना ने कांस्य पदक हासिल किया।
  • साइना सुपर सीरीज टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

फिल्मों की शौक़ीन साइना को आइसक्रीम और चॉकलेट भी बहुत पसंद है, हर बड़ी जीत का जश्न वे आइसक्रीम खा कर मनाती हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें