नई दिल्ली: शशांक मनोहर के इस्तीफे के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए 22 मई को चुनाव होना है। जिसमें अनुराग ठाकुर के नाम पर सहमति बनने के आसार दिख रहे हैं।

अनुराग ठाकुर की जगह अजय शिर्के को सचिव बनाया जा सकता है। अनुराग ठाकुर को BCCI का नया अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय है और इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बीसीसीआई ने 22 मई को मुंबई में विशेष आम बैठक बुलाई है। बैठक में नए अध्यक्ष का फैसला किया जायेगा। पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर ने आईसीसी चेयरमैन बनने पर 11 पद से इस्तीफा दे दिया था तब से ये पद रिक्त है।

अनुराग ठाकुर अभी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने थे, तब उनकी उम्र 25 साल थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किया था। अनुराग ठाकुर बीजेपी के तेज-तर्रार युवा नेता के रूप में उभरे हैं।

हमीरपुर लोकसभा सीट से 2009 के उपचुनाव में सांसद चुने जाने वाले अनुराग ठाकुर 2014 में भी एकबार फिर से बीजेपी के टिकट पर हमीरपुर से सांसद चुने गए। अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हुआ था।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें