भारतीय महिला फुटबॉलर ओइनाम बेमबेम देवी ने तीन बार अर्जुन अवॉर्ड के लिए आवेदन किया लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज किया गया। बता दें कि भारत की तरफ से सबसे अधिक मैच खेलने वाली बेमबेम देवी ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास लिया। उन्होंने देश की तरफ से दो दशक तक 85 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

पुरुष फुटबॉलरों को ही दिया जाता है अर्जुन अवॉर्ड-

  • ओइनाम बेमबेम देवी ने कहा, ‘मैंने 2014 से तीन बार अर्जुन अवॉर्ड के लिए आवेदन किया लेकिन हर बार नजरअंदाज किया गया।’
  • उन्होंने कहा कि सरकार से सम्मान मिलने की बात आती है तो महिला फुटबॉलर को तवज्जो नहीं दी जाती है।
  • आगे उन्होंने कहा कि अभी तक केवल पुरुष फुटबॉलर को ही अर्जुन अवॉर्ड दिया जाता है।
  • बेमबेम देवी ने कहा कि महिला फुटबॉलरों को अर्जुन अवॉर्ड के लायक नहीं समझा जाता है।
  • उनके अनुसार महिला फुटबॉलरों को भी पुरुष फुटबॉलरों के बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए।
  • बता दें कि उन्होंने 2014 से 2016 तक तीन बार अर्जुन अवॉर्ड के लिए आवेदन किया.
  • लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: साख बचाने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में हासिल करनी होगी जीत!

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्ज़ा को अभी करना होगा सातवें ग्रैंड स्लैम खिताब का इंतज़ार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें