Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

फूलपुर से सपा प्रत्याशी की दौड़ में हैं कई नाम

akhilesh yadav attacked

akhilesh yadav attacked

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले सभी पार्टियां दोनों उपचुनावों में अपनी तैयारियां आजमाना चाहती हैं। गोरखपुर में आज प्रत्याशी की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा कर दी है। कांग्रेस पहले ही दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। हालाँकि भाजपा ने अभी तक किसी सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सपा में अब फूलपुर सीट के प्रत्याशी को लेकर चर्चाएँ हो रही हैं। इस सीट के प्रत्याशी के चुनाव के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिस्ट बनाई है जिसमें 3 बड़े नाम शामिल हैं।

सपा कर रही 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

अखिलेश ने बनाई लिस्ट :

फूलपुर पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ब्राह्मण को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालाँकि सपा और भाजपा ने अभी तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि कई बड़े नेताओं ने इस सीट पर प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन किया है। भाजपा से जहाँ प्रत्याशी बनाये जाने की सूची में राजकुमारी मौर्य, केशरी देवी पटेल का नाम चर्चाओं में है तो वहीँ सपा से नागेंद्र सिंह पटेल, बाल कुमार पटेल और पूर्व सांसद धर्म राज पटेल के नाम की चर्चाएँ हैं। देखना है कि इनमें से किसे पार्टियाँ प्रत्याशी बनाती हैं।

Related posts

एथलेटिक्स ललिता बाबर ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

Ishaat zaidi
9 years ago

VIDEO: विदेशी महिला पर टूट पड़ा बंदर और खींचने लगा टॉप

Shashank
7 years ago

PHOTOS: भाजपा ने किया लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का सम्मान

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version