Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

फूलपुर उपचुनाव में भाजपा के दिग्गज करेंगे चुनाव प्रचार

bjp star campaigners

bjp star campaigners

समाजवादी पार्टी 2019 के आम लोकसभा चुनावों के पहले फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियों में लग गयी है। सपा के वरिष्ठ नेता इन दिनों जिले में डेरा डाले हुए हैं और मतदाताओं की नब्ज टटोलने का काम कर रहे हैं। इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने प्रचार करने वाले नेताओं की पूरी फ़ौज खड़ी कर दी है। इसके जवाब में भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है जिनके नाम जानकार सभी लोग हैरान रह जायेंगे।

अखिलेश-डिंपल करेंगे प्रचार :

यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश-डिंपल की लोकप्रियता काफी ज्यादा देखने को मिली थी। दोनों की जनसभाओं में अपार जनसमूह देखने को मिलता था। यही कारण है कि फूलपुर उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों का नाम सबसे ऊपर है। सपा ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक की सूची में समर्थकों के भैया-भाभी का नाम सबसे आगे है। इलाहाबाद के फूलपुर लोकसभा सीट को हासिल करने में हर दल ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव ने बताया कि फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समेत दो दर्जन नेता फूलपुर आयेंगे। सपा की स्टार प्रचारकों की सूची देखकर लगता है कि पार्टी की जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ेगी।

भाजपा ने उतारे अपने स्टार प्रचारक :

सूत्रों के अनुसार, फूलपुर सीट पर हो रहे लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय आने वाले हैं। इसके अलावा संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी उपचुनाव में प्रचार करेंगे। मगर इस उपचुनाव में कोई भी केन्द्रीय मंत्री प्रचार करने के लिए नहीं आयेगा। हालाँकि स्थानीय होने के कारण इस उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल प्रचार करती हुई दिखाई दे सकती हैं। इस पूरे प्रचार कार्यक्रम की जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ को दी गयी है।

 

ये भी पढ़ें : फूलपुर-गोरखपुर उपचुनाव में सपा खेल सकती है जाति कार्ड

Related posts

वीडियो: नदी में घूमता दिखा ब्‍लैक होल, नजारे को देख आप भी डर जाएंगे!

Praveen Singh
7 years ago

वीडियो: एलिफैंट के नाम से बुलाते हैं लोग, चेहरा देख हो जाएँगे हैरान!

Praveen Singh
7 years ago

ब्रिटिश ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त, जोशना चिनप्पा दूसरे दौर से बाहर!

Namita
7 years ago
Exit mobile version