बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अपने काम के लिए जानी जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी है, जिन्हें लोग उनकी गलतियों की वजह से जानते हैं। इतना ही नहीं, ये अभिनेत्रियां गलत काम करने के बाद भी आज सबके दिलों में राज करती हैं। तो कुछ अभिनेत्रियों का करियर पूरी तरह खत्म हो चुका है। जी हां, इस लिस्ट में वो अभिनेत्रियां शामिल है, जो अपने जमाने में एक से बढ़कर एक फिल्म कर चुकी है। एक समय इनका खूब जादू चलता था, लेकिन अब इनकी लोकप्रियता कम होती जा रही है।

सना खान :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सना खान यूं तो अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज करती हैं, लेकिन इन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी, जिसकी वजह से इनका करियर खत्म होने के कगार पर आ चुका है। लेकिन आज भी ये काफी खूबसूरत लगती है। अपनी अदाओं से ये किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं। दरअसल, बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सना खान को पुलिस ने उनके प्रेमी इस्माईल के साथ गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप था कि इन्होंने मीडिया सलाहकार को धमकाया था।

bollywood actresses

सोनाली बेंद्रे :

फिल्मों में धमाल मचा चुकी सोनाली जेल की हवा खा चुकी है। जी हां, सोनाली की खूबसूरती पर यूं तो हर कोई फिदा हो जाता है, लेकिन कहा जाता है कि जो भी इनकी आंखों में देखता है वो खो जाता है। कुछ धार्मिक लोगों ने एक पत्रिका कावर पर उन्हें अनुपयुक्त होने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, कुछ दिनों में ही इन्हें जमानत मिल गई थी। पर फिर भी इनकी छवि में थोड़ी आंच जरूर आई है।

bollywood actresses

मोनिका बेदी :

खूबसूरती में सबको पीछे छोड़ने वाली मोनिका भी जेल की हवा खा चुकी हैं। इतना ही नहीं, इनकी किस्मत की गाड़ी पटरी से भी ऊतर गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी को उनके प्रेमी और एक अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल में प्रवेश करते समय पकड़ लिया था जिसमें मोनिका को दोषी ठहराया गया था। इसके बाद इनका करियर खत्म हो गया।

bollywood actresses

ममता कुलकर्णी :

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी फिल्म करण अर्जुन से सुर्खियों में आने वाली अचानक से ही गायब हो गई। इसके बाद जब ये सुर्खियों में आई तो वो जेल जाने की वजह से। दरअसल, ममता को ड्रग्स रैकेट में पकड़ा गया था, इसमें इनके पति भी थी। अपनी शौहरत को ममता संभाल नहीं पाई और फिर अपने बुरे दिनों में इन्होंने इस तरह की हरकतें की। जी हां, ममता पति विकी गोस्वामी के साथ केन्या में ड्रग रैकेट में पकड़ी गई थी जिसके बाद उन्हें जेल हुई थी। ममता कुलकर्णी सलमान खान की आन स्क्रीन अभिनेत्री भी रह चुकी हैं।

bollywood actresses

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें