शादी को लेकर हर लड़की के मन में हजारो सपने रहते हैं। अपने होने वाले जीवनसाथी से लेकर अपने ससुराल में भावी जीवन के लिए कई सारे सपने सजाती है। एक लड़की के लिए उसकी शादी जीवन की सबसे बड़ी एक रस्म होती है और उम्मीद होती है कि इसके बाद उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आज हम आपको एक ऐसे समुदाय के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शादी के बाद लड़कियों के हिस्से में खुशियां नहीं बल्कि दुश्वारियां आती है। यहां शादी के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन से ससुराल वाले वो काम करवाते हैं जिससे उनका जीवन नर्क बन जाता है।

परम्पराओं के नाम पर होता है गलत काम :

परम्पराओं के नाम पर बहुत सारी गलत हरकतें आज भी हमार समाज में हो रही हैं। जो काम इस समुदाय में परम्परा के मान पर किया जाता है वो वाकई बेहद शर्मनाक है। देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाके में घर की दुल्हनों को शादी के बाद जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया जाता है। खुद ससुराल वाले ही उनके लिए ग्राहक ढूंढ़ कर लाते हैं। शायद ये सुनकर आपको यंकीन ना होगा लेकिन मीडिया रिपोर्टो की माने तो दिल्ली के नफजगढ़ के प्रेमनगर बस्ती में रहने वाले इस समुदाय में ये काम सालों से होता चला आ रहा हैं।

bride doing prostitution

‘परना समुदाय’ के नाम से जाने वाले इस समुदाय  में 12 से 15 साल की उम्र में ही लड़कियों की शादी करा दी जाती है लेकिन उससे बड़ी ज्यादती इन लड़कियों के साथ ये होती है कि शादी के बाद इन्हे घर के काम-काज के साथ ही गैर मर्दों के साथ सम्बन्ध भी बनाने पड़ते हैं।इसके लिए यहां की औरते और लड़कियां रात में ही घर का सारा काम निपटा लेती हैं और फिर दिन में वो धंधे के लिए निकल पड़ती है।

शादी के बाद नरक है जिंदगी :

ऐसा करना इनके लिए हर दिन का दिनचर्या बन चुका है और अगर कोई लड़की इसे करने से मना करती है तो उसे उसके घर वाले प्रताड़ित करते हैं। ऐसे में मजबूरी में औरते अपने समुदाय के इस वाहियात परम्परा का पालन करती चली आ रही हैं।

bride doing prostitution

इस समुदाय में पैदा होने वाली हर लड़की को ट्रेनिंग के लिए दलालों को सौंप दिया जाता है। इस समुदाय में होने वाली शादी आम शादियों जैसी नही होती है बल्कि यहां जो भी लड़की की सबसे ज्यादा बोली लगाता है, उसे लड़की पक्ष अपनी लड़की सौंप देते हैं।

इस तरह ये शादी, शादी ना होकर सौदा होता है जो पहले लड़की और लड़के पक्ष वाले आपस में करते हैं और उसके बाद हर रोज लड़के वाले यानी ससुराल करते हैं। यहां अपने घर की दुल्हनों के लिए खुद ही ससुराल वाले ग्राहक ढूंढते हैं।

bride doing prostitution

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें