2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियां तैयारियां करने में लगी हुई हैं। इसके लिए सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा ने अपने पदाधिकरियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों में तेजी लाना शुरू कर दिया है। सपा के साथ ही कांग्रेस और अन्य सभी पार्टियों के लिए 2019 का आने वाला लोकसभा चुनाव निर्णायक साबित होने वाला है। इस बीच फूलपुर में हुए एक उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद सभी पार्टियों में हड़कंप मच गया है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

जिला पंचायत उपचुनाव में मिली भाजपा को हार :

2019 के लोकसभा चुनाव के पहले फूलपुर से भाजपा के लिए बुरी खबर आयी है। भाजपा 11 मार्च को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के पहले तैयारियों में लगी हुई है। मगर फूलपुर के जिला पंचायत उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ने सपा प्रत्याशी को मुक़ाबले में 676 वोटों से हराया है। इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहा था। इलाहाबाद के फूलपुर ब्लॉक के वार्ड नंबर 1 में जिला पंचायत का उपचुनाव हुआ था जिसमें 13566 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल किया था। नतीजा आने पर बसपा प्रत्याशी शाहिद अख़्तर सपा प्रत्याशी गजानंद यादव को 676 से वोटों से हराकर जीत गये। इस उपचुनाव में बसपा को 4097 मत, सपा प्रत्याशी को 3421 और भाजपा प्रत्याशी 1952 मत मिले।

 

ये भी पढ़ें : अमेठी के संजय गांधी चिकित्सालय के कर्मचारियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें