भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में आम बजट पेश किया। अरुण जेटली ने खेल मंत्रालय के कोटे में 350 करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी का एलान किया है।
खेल मंत्रालय को दिया गया 1,943 करोड़ रुपए-
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खेल मंत्रालय की झोली में 1,943 करोड़ रुपये डाले हैं।
- बता दें कि पिछले साल यह राशि 1,592 करोड़ रुपये थी।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा यह बढ़ोतरी तब की गई है जब भारतीय खिलाड़ी 2018 में होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारी में जुटा है।
- भारतीय खेल प्राधिकरण को पिछले साल 416 करोड़ रुपए दिए गए थे लेकिन इस साल यह रकम 481 करोड़ रुपए कर दी गई है।
- दिव्यांगों के लिए आवंटन को 4 करोड़ से घटाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है।
- राष्ट्रीय खेल महासंघों को दी जाने वाली सहायता 185 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 302 करोड़ कर दी गई है।
- पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए 148.4 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
- जम्मू और कश्मीर के लिए खेलों में पहले की तरह 75 करोड़ रुपये ही रखा गया है।
- राष्ट्रीय सेवा योजना को 144 करोड़ रुपये दिये गये है।
- राष्ट्रीय खेल विकास कोष का आवंटन 5 करोड़ से घटाकर 2 करोड़ कर दिया गया है।