चैंपियंस ट्रॉफी (champions trophy) के 8वें मैच में श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से शिकस्‍त दे दी। भारत ने श्रीलंका को 322 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे श्रीलंका ने 48.4 ओवर में ही 322 रन बनाकर चेस कर लिया।

शिखर धवन ने बनाए 125 रन

  • भारत बनाम श्रीलंका के मैच में शिखर धवन ने शानदार पारी खेली।
  • शिखर धवन ने अपने कॅरियर का 10वां शतक लगाते हुए श्रीलंका के खिलाफ 125 रन बनाए।
  • धवन ने 15 चौके और 1 छक्‍के की बदौलत 125 रन पूरे किए।

धोनी ने 52 बॉल पर बनाए 63 रन

  • एमएस धोनी ने भी श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेली।
  • धोनी ने शिखर धवन का साथ निभाते हुए 7 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से 46 बॉल पर अपने 50 रन पूरे कर लिए।
  • बता दें, एमएस धोनी के वन डे क्रिकेट कॅरियर की यह 62वां अर्धशतक है।

दर्शकों के लिए रोमांच भरा रहा एक-एक पल

  • टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दो विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की।
  • रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मिलकर 149 बॉल पर 138 रनों की साझेदारी की।
  • ये साझेदारी 24.5 ओवर में टूटी, जब रोहित शर्मा 78 रन बनाकर आउट हुए।
  • इसके बाद दूसरा विकेट इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली का गिरा।
  • विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा और वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
  • वहीं, पाकिस्‍तान के खिलाफ अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले युवराज सिंह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए।
  • चौथा विकेट शिखर धवन का गिरा।
  • धवन ने शानदार 125 रन बनाए।
  • पांचवा विकेट पांड्या का गिरा।
  • पांड्या ने सिर्फ 9 रन ही बनाए।
  • छठा विकेट एमएस धोनी का गिरा। धोनी ने 63 रन बनाए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें