मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज ‘खेल दिवस’ के उपलक्ष्य में उन खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने खेल जगत में अपनी पहचान स्थापित की है।
लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित:
- सीएम अखिलेश यादव आज खेल दिवस के मौके पर प्रदेश के उन खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने अपनी एक पहचान बनायी है।
- इन खिलाड़ियों को सीएम द्वारा लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा जायेगा।
- इसके साथ ही इन पुरस्कारों के साथ दी जाने वाली सम्मान राशि में भी बढ़ोत्तरी की गयी है।
- पुरस्कारों की राशि को बढ़ाकर 3 लाख ग्यारह हजार रुपये कर दी गयी है।
- यह राशि पहले 50 हजार रुपये थी।
- इसके साथ ही समाजवादी सरकार ओलिंपिक क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेगी।
- साथ ही उनकी सम्मान राशि 10 लाख रूपये होगी।
लक्ष्मण पुरस्कार (2016-17):
- साल 2016-17 का लक्ष्मण पुरस्कार कमलेश कुमार शुक्ला (सॉफ्ट टेनिस)।
- अनुभव प्रताप सिंह (शूटिंग), सुरेश रैना (क्रिकेट), सुजीत श्रीवास्तव (हॉकी)।
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (2016-17):
- 2016-17 के रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रियंका सिंह (कुश्ती), योगिता कुमारी (सॉफ्ट टेनिस)।
- सृष्टि अग्रवाल (हैण्डबॉल), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), पुष्पा श्रीवास्तव (हॉकी)।
लक्ष्मण पुरस्कार (2014):
- 2014 का लक्ष्मण पुरस्कार मुहम्मद शाहिद (हॉकी), विजय सिंह चौहान (एथलेटिक्स)।
- सचिन कुमार (हैण्डबॉल), अंशु तोमर (कुश्ती), मनु अत्री (बैडमिन्टन), आदित्य सिंह राणा (जिम्नास्टिक)।
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (2014):
- 2014 का रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार पूनम यादव (भारोत्तोलन), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स)।
- सिमरन भारती (सॉफ्ट टेनिस), ऋतुषा आर्या (हॉकी)।
ओलिंपिक के लिए सम्मानित खिलाड़ी:
- संदीप तोमर (कुश्ती), मेराज अहमद (निशानेबाजी), जीतू राय (निशानेबाजी)।
- मनु अत्री (बैडमिंटन), सुधा सिंह (एथलेटिक्स), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), अकिंत शर्मा (एथलेटिक्स)।
- दानिश मुस्तबा (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), प्रीति दुबे (हॉकी)।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार