कोटा में शनिवार को स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे कांग्रेस नेता हँसी के पात्र बन गए। कांग्रेस नेता ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तो कर दिया, लेकिन उसके बाद वे नीचे उतरने की बजाय राजीव गांधी की प्रतिमा को पकड़कर बैठ गए। वहाँ मौजूद लोगों ने इस हालत पर उनका खूब मजाक बनाया।

क्लिक करें और देखें वीडियो:

शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोटा में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश खटीक उनकी 20 फ़ीट से अधिक ऊंचीं प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचें। कांग्रेस नेता ने सीढ़ियां लगाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण तो कर दिया, लेकिन नीचे उतरने समय उनके पसीने छूट गए। कांग्रेस नेता नीचे उतरते समय इतना डर गए कि वो डर के मारे राजीव गांधी की प्रतिमा को पकडकर वहीं बैठ गए।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें