2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को फिर से चलाने की जिम्मेदारी अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने ले ली है। बीते दिनो वे लखनऊ आये थे और सीएम योगी सहित कई बड़े नेताओं के साथ बैठक किये थे। अब वे कांग्रेस को उसी के गढ़ में घेरने के लिए 21 अप्रैल को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रहे हैं। अमित शाह के इस रायबरेली दौरे पर विपक्ष का एक और विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहा है।

कांग्रेस MLA होंगे भाजपा में शामिल :

रायबरेली आने पर अमित शाह के सामने कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में शामिल होंगे। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह सपरिवार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। यही कारण है कि उनका पूरा परिवार अमित शाह की रैली की तैयारियों में जुटा है। एमएलसी दिनेश सिंह भी अमित शाह की रैली के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं। कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के अलावा उनके भाई और रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। रायबरेली में ये परिवार कांग्रेस का कद्दावर समर्थक माना जाता है। ऐसे में इनका भाजपा में जाना 2019 में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

लखनऊ भी आयेंगे अमित शाह :

आज रायबरेली में रैली कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 2019 का चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमित शाह ने उन्हें घेरने के लिए भेजा था। अब अमित शाह खुद रायबरेली आकर सोनिया गांधी को घेरेंगे। रैली के बाद वापसी में अमित शाह लखनऊ आयेंगे और लगभग 4 घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे सरकार और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रिमंडल में होने वाले बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें