Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

वीडियोः देखिये ऐसा क्या हुआ कि गजराज को गौ माता के सामने हटना पड़ा पीछे।

[nextpage title=”Cow Attacks on Elephant” ]

हाथी जैसा विशालकाय जीव जब बेकाबू होता है, तो वह अपने आस-पास की सभी चीजों को तबाह कर देता है। आपने अमूमन किसी हाथी को अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए चीजों को तहस- नहस करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन ताकत के मद में चूर इस हाथी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी इसने कभी उम्मीद ही नहीं की होगी। निसंदेह यह वीडियो देखकर आप चौंक जायेंगे।

अगले पेज पर देखियेः क्यों भड़की गजराज पर गौमाता

[/nextpage]

[nextpage title=”Cow Attacks on Elephant 2″ ]

इस वीडियो में एक हाथी बेकाबू होकर शहर के अंदर तबाही मचाता हुआ देखा जा सकता है, इस दौरान यह झुण्ड में खड़ी गायों में से एक गाय को बेरहमी से कुचल देता है। जिसके बाद एक अन्य गाय इस हाथी के प्रति हमलावार रूख अख्तियार कर लेती है। गाय इस हाथी का बहुत ही बहादुरी से सामना करती है, लेकिन अपने से 100 गुना वजनी हाथी को हरा नहीं सकती। इस बीच लोग लोगों के शोर के बाद यह हाथी खुद ही गाय को छोड़ कर पीछे हट जाता है।

भारत में मंदिर और सर्कस दिखाने के नाम पर तकरीबन 3,500 हाथी क़ैद हैं, कई बार इन्हें बहुत ही क्रूर और असंवेदनशील तरीके से रखा जाता है। इस हादसे ने एक बार फिर बेकाबू हाथी के पैरों तले रौंदे जाने की कई तस्वीरों, प्रशासनिक लापरवाही के साथ इन जानवरों के प्रति क्रूरता को उजागर किया है। इन जगहों पर वन्य जीव संरक्षण कानून और पशु क्रूरता विरोधी कानूनों का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है, लेकिन शायद ही कार्रवाई की जाती है।

[/nextpage]

Related posts

हिंदी के मशहूर कवि नीलाभ अश्क का हुआ निधन

Ishaat zaidi
8 years ago

30 दिन के अंदर ही करा लें ‘मैरिज रजिस्ट्रेशन’, नहीं तो शादी…

Praveen Singh
7 years ago

वीडियो: कुछ इस तरह महिला सैनिक लेती है देश के दुश्मनों से लोहा!

Shashank
7 years ago
Exit mobile version