उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर से ताल्लुक रखने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सनसनी मचा दी है। 19 वर्षीय दीप्ति शर्मा ने महिला एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाकर इतिहास रचा है।

दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड-

  • 15 मई को दीप्ति शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ 188 रन बनाया।
  • यह अब तक किसी भारतीय महिला क्रिकेटर का सबसे बड़ा निजी स्कोर है।
  • साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक की दूसरी सबसे बड़ी पारी है।
  • हालाँकि दीप्ति शर्मा केवल 12 रनों से अपना दोहरा शतक लगाने से चूक गई।
  • बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली दीप्ति शर्मा का नाता उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से है।

बनाया सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड-

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर्स दीप्ति शर्मा और पूनम राउत की सलामी जोड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है।
  • दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 320 रन जोड़े।
  • महिला क्रिकेट में यह पहला मौका है जब किसी जोड़ी ने 300 से अधिक रनों की साझेदारी की।
  • महिला टीम की इस बड़ी उपलब्धि पर दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दीप्ति शर्मा और पूनम राउत को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: झूलन गोस्वामी बनीं सर्वाधिक एक दिवसीय विकेट लेने वाली गेंदबाज़!

यह भी पढ़ें: वीडियो: क्या हुआ जब आईपीएल 10 में आमने-सामने आये मलिंगा-मलिंगा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें