रियो पैरालंपिक में जेवलिन थ्रो के भारतीय खिलाड़ी देवेंद्र झांझरिया ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। देवन्द्र ने इससे पहले भी भारत के लिए 1 स्वर्ण जीता है।

भारत के लिए जीते दो गोल्ड :

  • बीते दिन भारत के पैरालंपिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझारिया ने स्वर्ण जीत कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • आपको बता दें कि इसके पहले भी देवेन्द्र भारत के लिए जेवलिन थ्रो में एक स्वर्ण पदक जीत चुके है।
  • 2004 में एथेंस पैरालंपिक्स में भी देवेन्द्र ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
  • यह कारनामा कर के वे भारत की तरफ से दो ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
  • रियो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में देवेंद्र ने ही भारतीय दल के ध्वजवाहक की भी भूमिका निभायी थी।

यह भी पढ़ें : सीएम अखिलेश वरूण भाटी को देंगे 1 करोड़ का ईनाम!

  • उन्होंने कार्यक्रम में तिरंगा लेकर मार्च किया था और अब लगातार 2 गोल्ड जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है।
  • आपको बता दें कि रियो पैरालंपिक में भारत से 19 सदस्यीय दल को भेजा गया हैं।
  • हमेशा की तरह इस बार भी रियो पैरालंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन से भारतीय खिलाड़ियों ने अपना परचम लहरा दिया है।
  • भारत की इस उपलब्धि में देवेन्द्र जैसे खिलाड़ियों का एहम योगदान है।
  • इसके साथ ही भारत 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीत कर अपनी जगह बनाये हुए है।

यह भी पढ़े : टेस्ट टीम का हुआ ऐलान, रोहित-शिखर टीम में हैं बरकरार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें