महेंद्र सिंह धोनी इंडिया के वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। जिन पर टेलिकॉम कंपनी ने आज दिल्ली हाई कोर्ट में यह आरोप लगाया है कि धोनी ‘चिंताजनक हालात’ पैदा करके अदालत को ‘जान बूझकर’ गुमराह कर रहे हैं।

टेलिकॉम कंपनी के अधिकारी का बयान :

  • मैक्स मोबिलिंक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी ने यह कहा है कि कंपनी ने कभी भी किसी फायदे के लिए धोनी के नाम का इस्तेमाल नहीं किया है।
  • धोनी ने यह कहकर उनपर आरोप लगाया है कि कंपनी ने अदालत के फैसले की अवहेलना की है।
  • अदालत में यह कहा गया था कि अपने प्रोडक्ट के प्रचार व प्रसार के लिए कंपनी कभी भी धोनी के नाम का इस्तेमाल नहीं करेगी।

अजय आर अग्रवाल का दावा :

  • अजय आर अग्रवाल टेलिकॉम कंपनी के एमडी हैं।
  • जिन्होंने 21 अप्रैल के फैसले के बाद यह दावा किया कि कंपनी ने 17 नवंबर 2014 के बाद कभी भी किसी प्रोडक्ट का धोनी के नाम पर इस्तेमाल नहीं किया है।
  • और ना ही कभी धोनी की तस्वीर या नाम से प्रोडक्ट को बेचा है।
  • दिसंबर 2012 में ही धोनी जी का कंपनी के साथ प्रोजेक्ट खत्म हो गया था।
  • हमने कंपनी के वो सारे प्रोडक्ट हटा लिए हैं जिसमें धोनी के नाम का इस्तेमाल होता था।
  • धोनी जान बुझकर चिंताजनक हालत बनाकर अदालत को गुमराह कर रहे हैं।
  • 2012 में कंपनी ने फेसबुक पर धोनी की तस्वीरों वाली पोस्ट डाली थी।
  • जिसको धोनी और रिति स्पोर्ट्स हथियार बना कर कंपनी के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • क्रिकेट कप्तान धोनी के वकील ने इस हलफनामे का रिजाइंडर दाखिल करने का अदालत से समय माँगा है।
  • इस मामले की सुनवाई अदालत ने 24 जनवरी तक टाल दी है।

यह भी पढ़े :पाकिस्तान सुपर सीरीज में नहीं खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी !

धोनी की बायोपिक :

  • हाल ही में धोनी की बायोपिक धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी भी रिलीज़ हुई है।
  • जिसमें धोनी के जीवन को दर्शाया गया है।
  • सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में धोनी की भूमिका निभायी है।
  • इस फिल्म ने अब तक बॉक्सऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
  • दर्शक इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :लोढ़ा पैनल ने बैंकों से ‘बीसीसीआई’ का भुगतान रोकने को कहा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें