भारत की जिस्नास्ट दीपा करमाकर ने यहाँ रियो में चल रहे ओलम्पिक खेलों में वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में चौथे स्थान प्राप्त किया। दीपा सिर्फ कुछ दशमलव अंकों के साथ अपना कांस्य पदक जीतने से रह गईं। दीपा ने हालांकि अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया।

दीपा का अथक प्रयास :

  • एक समय पर तो दीपा दूसरे स्थान पर आ गयी थीं और लग रहा था कि आज भारत को पहला पदक मिल कर रहेगा।
  • मगर मारिया पेसेका और सिमोन बाइल्स ने उनसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्हें चौथे स्थान पर ढकेल दिया।
  • हालांकि दीपा ने अपने दोनों ही प्रयासों में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

एथलेटिक्स ललिता बाबर ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

  • पदक जीतने वाली खिलाड़ियों के अलावा सिर्फ दीपा ही 15 अंकों से आगे बढ़ सकीं जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अगर वह पदक जीत जाती तो भारतवासियों को दोगुनी ख़ुशी हो जाती।
  • दीपा ने अपने करियर के पहले ओलम्पिक में ही वॉल्ट के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।
  • फाइनल में हिस्सा लेने वाली आठ दिग्गजों के बीच वह चौथे स्थान पर रहीं है जो काफी बड़ी बात है।
  •  यह हम सभी भारतीयों के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण था।

सानिया मिर्जा और बोपन्ना की जोड़ी मिश्रित युगल में हारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें