अभी पिछले दिनों ही रियो में चल रहे खेलों के महाकुम्भ ओलंपिक का समापन हुआ है। सभी भारतीय खिलाड़ी सकुशल लौट आये है परन्तु भारत की गोला फेंक खिलाड़ी सीमा पुनिया वापस आते ही चिकनगुनिया से ग्रसित हो गयी है।

लौटने के बाद से ही नहीं थी ठीक :

  • सीमा पुनिया जब से रियो ओलंपिक से वापस आई है उन्हें बुखार की शिकायत हो रही  है।
  • परन्तु उनकी शरीर की प्रारंभिक जांच किये जाने पर कुछ स्पष्ट नहीं पता चला।
  • बीते दिन शाम को तेज बुखार की शिकायत पर उन्हें एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • इस दौरान उनके टेस्ट दुबारा किये गए जिसमे डॉक्टरों ने उनमें चिकनगुनिया होने की पुष्टि की।
  • हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि यह अभी रोग का शुरूआती चरण है इसलिए इसे अभी रोका जा सकता है।

यह भी पढ़े : Reliance Jio 4G Tariff: सब कुछ नहीं मिलेगा मुफ्त में!

  • डॉक्टरों ने यह भी कहा कि अभी सीमा में जीका वायरस के कोई लक्षण नहीं दिख रहे है।
  • परन्तु उनके और टेस्ट करने के लिए सीमा पुनिया को दिल्ली रेफर किया जा रहा है।
  • सीमा के पति अंकुश ने बताया कि जब से सीमा वापस आई है, उनकी तकलीफ बनी हुई है।
  • लखनऊ में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के दौरान भी सीमा को बुखार था। 
  • रियो ओलंपिक में भी उनकी इस तकलीफ का असर उनके प्रदर्शन पर दिखा था।

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने कहा, `चीन से अच्छे रिश्ते चाहता है भारत` !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें