हम बचपन से फल व उनके फायदों के बारे में सुनते आ रहे है मगर आज की भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में हम खुद पर ध्यान नही दे पाते है। आज हम आपको सेब से होने वाले ऐसे चमत्कारिक फायदों के बारे मे बता रहे है जिनसे  आप अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते है।

एक्सपर्ट्स की राय :

  • हर रोज़ एक सेब का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।
  • सेब से बढती उम्र में होनी वाली शारीरिक व मानसिक तकलीफों को दूर किया जा सकता है।
  • यह एक नेचुरल क्लेंज़ेर भी है जो दाँतों को सफ़ेद रखने में सहयोग करता है।
  • इसके नियमित सेवन से मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।
  • सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन संबंधी समस्यों को दूर करते है।
  • इसके अलावा सेब वज़न कम करने में भी सहायक है।
  • दिल को भी मज़बूत रखने में सेब का सेवन लाभकारी है।
  • इसमें कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देते है।
  • हमारे शरीर के भीतर मौजूद कई विषाक्त पदार्थ भी सेब के सेवन से बाहर निकल जाते है।
  • सेब को रोज़ खाने से शरीर में स्फूर्ति आती है अत: त्वचा भी निखर जाती है।

यह भी देखें : अक्षय कुमार का बंगला नहीं है राजमहल से कम !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें