Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

इस मशहूर डॉक्टर ने पूरी डॉक्टर जाति को कर दिया शर्मसार,

doctor called tantrik

doctor called tantrik

दुनिया भर में डॉक्टर को जान बचाने वाला और दूसरा भगवान माना जाता है। मगर आज कल के कुछ डॉक्टर ने तो इस पवित्र काम को पेशा बना लिया है। मगर वहीँ आज के डॉक्टर तो बस हैवान बनते जा रहे हैं। कुछ ऐसी ही घटना महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई है जिसमें एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस डॉक्टर ने महिला के इलाज मरणमें खुद को असफल पाने पर उसके साथ कुछ ऐसा काम किया जिसके बाद पूरी डॉक्टर जाति उसके खिलाफ हो गयी है।

डॉक्टर ने महिला का किया ऑपरेशन :

महाराष्ट्र के दत्तवाडी की रहने वाली संध्या सोनावणे को गांठ संबंधी समस्या थी। इसके कारण उसके परिजनों ने उसे डॉ. सतीश चव्हाण के पास इलाज के लिए ले गये थे। यहां पर डॉक्टर ने संध्या को अस्पताल में भर्ती कर जांच में पाया कि संध्या के सीने में गांठ हैं। डॉक्टर सतीश ने संध्या का ऑपरेशन कर दिया मगर इसके बाद संदध्या की तबीयत सुधरने के बजाय और बिगड़ती चली गई। इसके बाद डॉक्टर ने संध्या को मंगेशकर हस्पताल में भर्ती करवा दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=SMMTXZggZDQ&feature=youtu.be

इलाज के लिए बुलाया तांत्रिक :

संध्या की हालत बिगड़ती देखकर डॉक्टर सतीश ने किसी बड़े डॉक्टर को बुलाने की जगह पर तांत्रिक को लेकर पहुंचा। तांत्रिक ने संध्या पर कई तरह के तंत्र-मंत्र, जादू-टोने किए। जब संध्या के परिजनों ने उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है तो डॉक्टर का जवाब था कि उसकी भगवान और तांत्रिक पर श्रद्धा है। डॉक्टर ने महिला के परिजनों को कहा कि दूसरे ऑपरेशन के बाद संध्या ठीक हो जाएगी। मगर संध्या की हालत और ज्यादा बिगड़ गई और आखिरकार उसने अंत में दम तोड़ दिया।

Related posts

टैटू बनवाने वाले ख़ास तौर पर इन बातों का रखें ध्यान!

Manisha Verma
8 years ago

Consuming olive oils, nuts may up general intelligence

Shivani Arora
7 years ago

ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा एक के छात्र को चाकू मारा, सीनियर छात्रा पर आरोप

Desk
6 years ago
Exit mobile version