कैराना उपचुनाव की आहट होने के साथ ही सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस उपचुनाव को 2019 के लोकसभा चुनावो के पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही कारण है कि सभी पार्टियां अपनी पूरी तैयारी के साथ इस उपचुनाव को जीतने पर ध्यान दे रही है। इस बीच भाजपा को कैराना उपचुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा झटका लगा है। पश्चिम यूपी में भाजपा के बड़े नेता ने समर्थकों संग सपा ज्वाइन कर ली है।

कई लोग हुए सपा में शामिल :

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव फलैदा में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कुछ भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। मौके पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह चौहान ने बताया कि गांव फलैदा निवासी अशोक भाटी भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं। वे आज भाजपा छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के सपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पश्चिम यूपी में अशोक भाटी की एक अच्छी पकड़ मानी जाती है। कैराना उपचुनाव से पहले भाजपा के लिए इस नेता के सपा में जाने को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा पर बोला हमला :

सपा जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा कि भाजपा सपा कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को अपना बताकर श्रेय लेने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान उसकी आमजन विरोधी नीतियों के कारण आज जनता व एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोह भंग हो रहा है। इसका नतीजा उपचुनावों में देखने को मिला था। यहाँ पर तो प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अपने ही गढ़ में अपनी सीट नहीं बचा पाए और हार गए थे। भाजपा द्वारा किए खोखलें वादों का जनता आगामी 2019 के चुनाव में जबाब देगी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें