गर्मी में पीने के लिए ठंडा-ठंडा पानी मिल जाए तो क्या बात है…ठंडा पानी पीने के बाद न सिर्फ चैन आता है बल्कि जान में जान आती है। मगर क्या आपको पता है कि जान में जान लाने वाला यह ठंडा पानी आपकी जान को आफत में भी डाल सकता है।
ठंडे पानी से दिल की गति कम हो जाती है :
- ठंडा पानी पीकर भले ही आपके मन को सुकून मिलता हो।
- लेकिन ये आपके दिल को तकलीफ में डाल देता है। ठंडा पानी दिल की गति को कम कर देता है।
- ठंडा पानी वेगस तंत्रिका को प्रभावित करता है, जिससे की दिल की गति कम हो जाती है।
पाचन प्रक्रिया में बाधा ड़ालता है ठंडा पानी :
- गर्मी में अगर पेट की ज्यादा समस्याएं रहती हैं तो इसका एक कारण है ठंडे पानी की आदत।
- साथ ही यह ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया में बाधा ड़ालता है।
- ठंडा पानी पीने से नसें सिकुड़ जाती हैं और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।
ठंडा पानी पीने से श्वसन तंत्र पर पड़ता है असर :
- यह तो हम सभी जानते और सुन चुके हैं कि ज्यादा ठंडा पानी पीने से गला ख़राब हो जाता है।
- अगर आप यह सोचते हैं कि यह महज बड़ों के बहाने हैं, तो आप गलत हैं।
- ठंडा पानी पीने से श्वसन तंत्र में म्युकोसा नाम की सुरक्षात्मक परत संकुलित हो जाती है, जिससे गला ख़राब हो सकता है।
हो सकती है ठंडे पानी से कब्ज की शिकायत :
- गर्मी में अक्सर लोगों की कब्ज की शिकायत रहती है।
- जिस तरह से अधिक ठंड से चीजें जम जाती है, ठीक वैसे ही हमारे शरीर में अधिक ठंडा पानी चीजों को सख्ता बना देता है।
- इन कारणों से कब्ज और बवासीर जैसी परेशानियां जन्म ले सकती हैं।
पोषक तत्वों को कम कर देता है ठंडा पानी :
- अगर आप पोषक आहार लेने के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं, तो समझ जाईए कि आपने कुछ पोषक आहार नहीं खाया है।
- क्योंकि ठंडा पानी आपके खाने के पोषक तत्वों को खत्म कर देता है।
- आदमी के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है।
- जब हम कोई ठंडी चीज़ पीते हैं तो उसे शरीर के तापमान के बराबर लाने में शरीर को ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।
- अगर आप ठंडा पानी नहीं पीते तो यही ऊर्जा भोजन के पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में काम आती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#cold watar Bad for health
#Cold water
#Cold water decreases the speed of the heart
#Cold water should not drink in summer
#Complaining of constipation with cold water
#Drinking cold water causes throat loss
#गर्मी में नही पीना चाहिए ठंडा पानी
#ठंडा पानी
#ठंडा पानी पीने से गला ख़राब
#ठंडे पानी से कब्ज की शिकायत
#ठंडे पानी से दिल की गति कम हो जाती है
#सेहत के लिए खराब