पहले डांस स्टेज पर किया जाता था या फिर पार्टियों में अक्सर देखा जाता था। लेकिन अब डांस करने और मस्ती करने की जगह सीमित नही रह गई है। आजकल युवाओं को अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्रेन में बसों में या फिर लांग ड्राइव पर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ चलती कार में नुसरत फ़तेह अली खान की कव्वाली पर डांस करती है।

वीडियो देखें अगले पेज पर:

इस वीडियो में शराब पीते हुए उसके साथी को भी दिखाया गया है। हालाँकि लड़की केवल डांस करती ही नजर आ रही है। नुसरत फ़तेह अली खान की कव्वाली पर लड़की झूमकर नाची है। करीब 2 मिनट के इस वीडियो में लड़की ने खूब डांस किया है और अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आई है। वीडियो कहाँ है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालाँकि लड़की की भाषा हिंदी ही मालूम पड़ती है।

[hvp-video url=”https://youtu.be/vUs2H0TnMCg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”false”][/hvp-video]

वीडियो में लड़की कार के अंदर प्रसिद्ध कव्वाल नुसरत फ़तेह अली खान की कव्वाली मेरे रश्के क़मर पर डांस करती नजर आ रही है। लड़की को देखकर लगता है कि वह नशे में है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें