आज बड़े ही धूम-धाम से देश और दुनिया में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज तरह-तरह बन रहे होंगे लेकिन सेवईयों का एक अलग की स्थान है। इसे बच्‍चों के साथ-साथ बड़े भी इसे काफी ज्‍यादा पसंद करते है। नवाबों का शहर कहा जाने वाला लखनऊ में तो यह रेसिपी काफी पॉपुलर है। आइए जानते हैं स्वादिस्ट सेवईयों को बनाने की विधि के बारें में।

यह भी पढ़ें… देखिए कैसे बनती है ईद के त्‍यौहार की जान ‘सेवइयां’!

सेवईयां बनाने का सामग्री :

  • 100 ग्राम सेवई
  • तीन कप दूध
  • एक कप घी
  • एक कप चीनी
  • गर्निश करने के लिए सामग्री-
  • पांच-छह इलायची
  • चार-पांच लौंग
  • दस बादाम
  • दस पिस्‍ता
  • एक चुटकी केसर

यह भी पढ़ें… Exclusive: 25 तस्वीरों में देखिये अखिलेश के साथ ईद!

सेवई बनाने की विधि :

  • सबसे  पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें।
  • कढ़ाई गर्म हो जाने के बाद उसमें इलायची और लौंग डाल कर हल्‍का फ्राई कर लें।
  • इन्हें निकालनें के बाद इसी में कम से कम 5 से 6 मिनट सेवई फ्राई कर लें।
  • अब एक दूसरी कढ़ाई में दो कप पानी डालें फिर चीनी डालकर इसकी चाशनी बना लें।
  • बन जाने के बाद इसमें सेवई डाल दें और दूध भी डाल दे।
  • इसके बाद इसे तब तक पकाते रहें जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए।
  • गाढ़ा हो जाने के बाद गैस बन्द कर दे। अ
  • ब एक सर्विंग बाउल में निकाल कर लौंग तथा इलायची डाल कर गार्निश करें।
  • अब आप इसे मनचाहें तरीके से कटे बादाम और पिस्‍ते से सजा दे।

यह भी पढ़ें… इस मानसून में लीजिए आम के पकौड़े का स्वाद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें