कल अंग्रेजी दिवस था, किसी को पता चला क्या…? नहीं पता चला ना, किस दुनिया में रहते हो? वैसे तो उठते-बैठते, सोते-जागते…अंग्रेजी, अंग्रेजी और अंग्रेजी करते रहते हो…दिनभर में ना जाने कितनी बार सॉरी/ थैंक्यू/ प्लीज़ बोलते हो, इसके बावजूद प्यारे दुलारे इस भाषा के दिवस को सेलिब्रेट करना भूल गये ना…? सेलिब्रेट करना भूल गये तो अब प्लीज अंग्रेजी को सॉरी बोलो और मुझे थैंक्यू बोलो बताने के लिए और हां अगले साल से याद रखना अंग्रेेजी दिवस को। इन सब बातों के बीच इस वीडियो को देखना मत भूलना।

23 अप्रैल को अंग्रेजी दिवस क्यों ?

  • अब अगर जिज्ञासु प्रवृत्ति के होगे तो ये जानने की कुलबुलाहट हो रही होगी कि 23 अप्रैल को अंग्रेजी दिवस क्यो मनाया जाता है ?
  • पता है मुझे कि अब गूगल करोगे इसलिए हम 23 अप्रैल से जुड़ी जानकारी ले कर आये हैं।
  • बता दें कि इस दिन अंग्रेजी के विख्यात कवि, नाटककार और अभिनेता विलियम शेक्सपियर की जयंती और पुण्यतिथि दोनों पड़ती है।
  • इसीलिए 23 अप्रैल को हर साल अंग्रेजी दिवस इसलिए मनाया जाता है।

ये रही English Language Day से जुड़ी जानकारी :

  • जब बता ही दिये कि कल अंग्रेजी दिवस था, तो अब इससे जुड़ी जानकारी भी जान लो।
  • संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में हर साल 23 अप्रैल को English Language Day
    को मनाया जाता है।
  • इस दिवस की नींव संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग द्वारा 2010 में रखी गई।
  • जिसका उद्देश्य बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के साथ-साथ,
  • पूरे संगठन के सभी छह आधिकारिक भाषाओं के समान उपयोग को बढ़ावा देना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें