उत्तर प्रदेश की पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार अपने फैसलों से ज्यादा उसके मंत्रियों के बयानों को लेकर चर्चा में थी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सरकार में कई ऐसे मंत्री थे जो पद पर रहते हुए दूसरों को कुछ नहीं समझते थे। ऐसे मंत्रियों का कारनामा आये दिन अखबारों की सुर्खियाँ बना रहता था। ऐसे ही एक मंत्री थे विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह जिनका आज जन्मदिन है।

अखिलेश सरकार में रह चुके हैं राजस्व मंत्री :

गोंडा से सपा विधायक रह चुके पंडित सिंह का आज ही के दिन 1962 में हुआ था। 1996 में पंडित सिंह गोंडा से पहली बार चुन कर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वे साल 2002 में सपा से विधायक चुने गये थे। इसके बाद 2003 में आयी मुलायम सिंह यादव की सरकार में वे चिकित्सा और शिक्षा राज्यमंत्री बनाये गये थे। इसके बाद पंडित सिंह 2012 में फिर से गोंडा से चुन कर विधानसभा पहुंचे थे। अखिलेश यादव की सरकार में पंडित सिंह को राजस्व एवं पुनर्वासन राज्यमंत्री बनाया गया था। मगर उन्होंने साल के अंत में मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। इस दौरान कई विवादों में उनका नाम आया था जिसमें अखिलेश सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।

2.5 मिनट में दी थी 56 गालियाँ :

साल 2015 में पंडित सिंह युवक को धनाधन गलियाँ देकर चर्चा में आये थे। गोंडा के एक स्थानीय अखबार में पंडित सिंह की गाड़ी में लगी काली फिल्म उतारने की खबर को छापा था। उस युवक कसूर इतना था कि उसने विधायक की इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इसका पता चलते ही पंडित सिंह ने युवक को फोन किया और लगभग 2.5 मिनट में 56 गालियाँ से डाली थी। इसके अलावा पंडित सिंह तत्कालीन गोंडा डीएम को धमकाने पर भी सुर्ख़ियों में बने हुए थे। तत्कालीन गोंडा डीएम को धमकी देने का आरोप विधायक पंडित सिंह पर लगा था।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें