Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

जरूरत से ज्यादा व्यायाम कर सकता है आपको बीमार, करें संतुलित व्यायाम!

हर व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना जरुरी समझता है| सही व्यायाम आपको स्वस्थ और तरोताजा बनाता है लेकिन बिना सोचे-समझे किया जाने वाला व्यायाम आपको बीमार कर सकता है।

व्यायाम नुकसानदेह तब होता है जब कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा शारीरिक एक्सरसाइज करने लगता है। अक्सर लोग वजन घटाने के लिए फैड डाईट लेना शुरू कर देते हैं। यह आपको पतला होने से तो बचाता है लेकिन बाद में आपको शरीर से जुडी अन्य परेशानियाँ हो सकती हैं। कई बार लोग पहले से भी ज्यादा मोटे हो जाते हैं। अक्सर लोग सेहत बनाने के लिए गोली या पाउडर लेना शुरू कर देते हैं। जिससे उनमे कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है साथ ही शरीर का मेटाबोलिज्म कमजोर पड़ जाता है।

जरूरी नहीं कि व्यायाम हमेशा स्वास्थवर्धक ही हो। जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से आपके घुटनों को नुकसान हो सकता है जिससे ऑस्टियोऑर्थराइटिस की सम्भावना बढ़ जाती है। बॉडी बनाने के लिए ज्यादा देर तक किया गया व्यायाम आपके मानसिक स्वास्थ को बिगड़ सकता है। ज्यादा व्यायाम करने से अक्सर लोगो को थकान होनी लगती है। अक्सर व्यायाम करने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है जिससे दर्द की समस्या हो सकती है। व्यायाम करते समय जरूरत से ज्यादा भारी वजन उठाना आपके कमर दर्द का कारण हो सकता है। शरीर में होने वाले दर्द और सुस्ती के चलते रात को ठीक से नींद न आने की बीमारी हो सकती है। अत्यधिक व्यायाम से सबसे ज्यादा खतरा दिल को होता है। एक अध्ययन के मुताबिक ज्यादा व्यायाम करने से लोगों में रक्तचाप के स्तर की बढ़ोतरी होती है जिससे हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है।

हर चीज की अति के हमेशा बुरे परिणाम होते हैं। ज्यादा कसरत शरीर को फायदे की जगह सिर्फ नुकसान पहुँचाती है। अपने शरीर की क्षमता से ज्यादा व्यायाम शरीर के ज्वाइंट और साफ्ट टिश्यू पर गंभीर असर डालता है। व्यायाम करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है, बशर्ते आपको ये पता हो

Related posts

लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों ने आयु को लेकर किया हंगामा!

Namita
8 years ago

ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली हरिका पहुंची विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल में

Namita
8 years ago

मनाइए कुछ ऐसे त्योहार, बेजुबान जानवर न हो परेशान!

Manisha Verma
8 years ago
Exit mobile version