अक्सर जब हम कुछ सोचते हैं और जब कागज पेन लेकर लिखने बैठते हैं कुछ चीजें भूल जाते हैं। ऐसे में कभी-कभी सोचते हैं कि जो सोच रहे हैं वह अपने-आप तुरंत कहीं टाइप हो जाए कितना अच्छा रहेगा…अगर आप भी लिखते वक्त भूल जाते हैं और ऐसी अॉटोमैटिक लिखे जाने की कल्पना करते हैं तो फेसबुक आपकी इस सोच को सच साकार करने जा रहा है।

भविष्य में नही करना पड़ेगा टाइप :

  • फेसबुक एक क्रांतिकारी परियोजना पर काम कर रहा है।
  • जिसमें बिल्डिंग 8 प्रोजेक्ट के जरिए यह कंपनी माइंड रीडिंग तकनीक विकसित करने में लगी है।
  • इसके तकनीक के माध्यम से भविष्य में हाथों से टाइप करने की जहमत नहीं उठानी होगी।
  • बस जो लिखना है उसे दिमाग में सोचना भर काफी होगा। शब्द स्मार्टफोन और कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने आप लिख जाएंगे।

फेसबुक ने एफ-8 डेवलपर्स कांफ्रेंस में साझा की परियोजना :

  • कंपनी ने कैलीफोर्निया के सैन जोस में चल रही सालाना एफ-8 डेवलपर्स कांफ्रेंस में फेसबुक ने यह परियोजना साझा की है।
  • परियोजना की बागडोर अमेरिकी सेना के रिसर्च विंग, डिफेंस एंडवास्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (डारपा) की पूर्व प्रमुख रेजिना ड्यूगन के हाथ में है।

गठन हुई है 60 इंजीनियरों की टीम :

  • गौरतलब है कि कंपनी ने प्रोजेक्ट के लिए 60 इंजीनियरों की टीम बनाई है।
  • जिसमें इंजीनियरों की टीम ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस विकसित कर रही है।
  • इस तकनीक में इंसान के दिमाग को स्कैन करने के लिए ऑप्टिकल इमेजिंग का सहारा लिया जाएगा।
  • इसके लिए यूजर्स को एक कैपनुमा स्कैनर सिर को पहनना पड़ेगा।

एक मिनट में सौ शब्द लिखने का दावा :

  • इस तकनीक के माध्यम से कंपनी ने एक मिनट में सौ शब्द लिखने का दावा किया है।
  • दावा है कि माइंड रीडिंग तकनीक की बदौलत यूजर अपने डिवाइस में एक मिनट में सौ शब्द लिख पाएंगे।
  • ज्ञात हो कि टाइप करने की तुलना में यह रफ्तार पांच गुना ज्यादा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें