मानसून का मौसम ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है। बारिश के इस मौसम का बेशक आनंद लेना चाहिए लेकिन साथ ही साथ अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखना चाहिए। क्यूंकि ये मौसम बीमारियों को भी दावत देने वाला होता है। इसलिए मानसून में भी फिटनेस के प्रति अपने जुनून को कम न होने दें। विशेषज्ञों का कहना है कि घर के अंदर ही हल्का वर्कआउट कर आप खुद को फिट रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें :DM बाराबंकी ने लगाई चाइनीज फूलों पर रोक!

डाइट भी हो अच्छी

  • ट्रेनर बताते है कि सभी को रोजाना थोड़ी कसरत जरूर करनी चाहिए।
  • फायर आप चाहे कितना भी बिजी क्यों न रहते हो।
  • खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए इससे बेहतर उपाए और कोई हो नहीं सकता है।
  • वो बारिश के दिनों में भी व्यायाम को जारी रखने की सलाह देते है।
  • बारिश के दिनों में दौड़ना न छोड़ें, क्योंकि आपका शरीर जलप्रतिरोधी है।
  • घर से बाहर जाकर कसरत करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
  • साथ ही आप फिट  भी रहते हैं और ऊर्जा से भरपूर भी रहते हैं।
  • यदि आप दिन भर एक्टिव रहते हैं तो आपको कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।
  • अगर आप बारिश में बाहर जाकर व्यायाम नहीं करना चाहते तो घर के अंदर करें।
  • स्क्वैट, पुशअप, प्लांक जैसे व्यायाम 30-40 मिनट में ही घर के अंदर किए जा सकते हैं।
  • मानसून में घर के खाने के अलावा मौसमी फलों और सब्जियों पर विशेष ध्यान दें।
  • इसके अलावा लीन मीट और फलियों को भी अपने आहार में भरपूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें :विजय दिवस: मध्य कमान शहीदों को करेगा सम्मानित!

दिनचर्या से लें ब्रेक

  • उनके मुताबिक व्यायाम के दौरान सही कपड़ों, जूतों और एसेसरीज का प्रयोग करना चाहिए।
  • चटख रंग के कपड़े पसीने से भींगने के बाद जल्दी सूखते हैं और फफूंदी की संभावना कम कर देते हैं।
  • उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान बाहर घूमने जाएं और अपनी दिनचर्या से ब्रेक लें।
  • अपने शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर पर निकलें तो और भी बढ़िया रहेगा।
  • अपने परिवार और मित्रों के साथ लंबी सैर पर निकल सकते हैं या कोई आउटडोर गेम खेल सकते हैं।
  • इससे आप मॉनसून के मौसम में सक्रियता, ऊर्जा से भरपूर और हल्कापन महसूस करेंगे।
  • उनके मुताबिक विटामिन बहुत जरूरी है। इसलिए अपने आहार में इसे शामिल करें।
  • यह आपकी ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखता है और संक्रमण को दूर करता है।
  • तबियत ठीक न हो तो खूब आराम करें, घर में वक्त बिताएं और आराम करें।
  • मानसून में भी अपनी कसरत रूटीन का अनुसरण करते रहें।
  • और कम से कम 45 मिनट की कसरत जरूर करें।
  • सरल स्ट्रेचिंग व्यायाम से शुरूआत करें ताकि शरीर वार्म अप हो जाए।
  • इसके बाद 5 मिनट तक स्पॉट जॉगिंग (एक ही जगह पर जॉगिंग) करें।
  • इसके बाद 15 मिनट तक कठोर कार्डियो व्यायाम करें।
  • ताकि दिल की धड़कन की रफ्तार बढ़े और शरीर में जमी चर्बी के पिघलने की प्रक्रिया शुरू हो।
  • इसके लिए रस्सी कूदना, सीढ़ियां चढ़ना, कूदना और जंपिंग जैक जैसे व्यायाम किया जा सकता है।
  • जो न सिर्फ शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
  • बल्कि शरीर को जोड़ को भी मजबूत बनाता है, जिससे चोट लगने से कम नुकसान होता है।

ये भी पढ़ें :FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास, उठे सवाल!

ध्यान से करें कसरत

  • 20 स्क्वैट और 20 लंग्स (प्रत्येक पैर से) और 20 पुशअप को बारी-बारी से 3-4 बार करें।
  • आप अपनी क्षमता के अनुसार इस सेट को 2-4 बार तक दुहरा सकते हैं।
  • उन्होंने बताया कि कुछ सरल व्यायाम उपकरणों को भी घर पर रखें।
  • जैसे डंबेल्स, स्किपिंग रोप, रेसिटेंस ट्यूब व अन्य।
  • इसके अलावा फर्श पर किए जाने वाले कसरत जैसे प्लांक, क्रंचेज और लेग रेज का भी अभ्यास करें।
  • योग को घर में घर के बाहर दोनों जगह किया जा सकता है।
  • सरल आसनों को कर के आप फिट रह सकते हैं।
  • साथ ही यह श्वसन संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है जो मानसून के समय बेहद आम है।
  • मानसून के दौरान घर के अंदर आप डांस वर्कआउट भी आजमा सकते हैं, जिसे करना काफी मजेदार है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें