[nextpage title=”water flow” ]

उत्तराखंड में बादल फटने की प्राकृतिक घटना हो या फिर भू-स्खलन की, दोनों ही स्थितियों में जान-माल की भारी क्षति हुई। हमारे देश में आये दिन प्राकृतिक आपदाओं में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवाते हैं और कई लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर जाना पड़ता है।

बरसात शुरू होने की स्थिति में नदियों के बढ़ते जल-स्तर के कारण बाढ़ एक आम समस्या बन चुकी है जिसके कारण हजारों परिवार हर साल बेघर होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और बाढ़ की विभीषिका को दर्शाता है।

वीडियो देखिये अगले पेज पर

[/nextpage]

[nextpage title=”water flow” ]

बाढ़ का पानी खाली मैदान में किस तेजी से बहते हुए पुरे इलाके को जल-मग्न कर देता है, ये वीडियो इसी को दर्शाता है। इस वीडियो में एक औरत मैदानी इलाके में देखी जा सकती है और उससे बहुत दूर पानी के नजदीक आने के संकेत के बाद वो औरत वहां से जाने लगती है लेकिन जिस तेजी से पानी उस इलाके में फैलता है ये देखकर कोई भी दंग रह जायेगा।

उस बहते पानी की आवाज ही सामान्यतः दिलो-दिमाग में भय पैदा करने के लिए काफी है। कुछ ही सेकंड में देखते ही देखते पूरा मैदानी इलाका जल-मग्न हो जाता है और चारो तरफ केवल पानी ही पानी नजर आने लगता है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें