उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जल्द ही यहां पर मेट्रो परियोजना का शिलान्यास होने जा रहा है। कानपुर में मेट्रो के शिलान्यास का कार्यक्रम 4 अक्टूबर को निर्धारित हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कानपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी शामिल हो सकते हैं।

  • सांसद जोशी के प्रतिनिधि राजीव ने बताया कि 4 अक्टूबर को कानपुर में मेट्रो की आधारशिला रखी जायेगी।
  • इसके लिये मुख्यमंत्री कार्यालय से आवश्यक जानकारी मांगी गयी थी जो प्रशासन द्वारा भेज दी गयी है।
  • मुख्यमंत्री उस दिन शहर की अन्य विकास योजनाओं की भी शुरूआत करेंगे।
  • इस संबंध में सांसद जोशी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात हो चुकी है।
  • मेट्रो शुरू हो जाने से शहर के लोगों को यातायात में काफी सुविधा हो जायेगी।

लखनऊ मेट्रो सुविधा भी और दुविधा भी

आईआईटी से नौबस्ता तक चलेगी मेट्रोः

  • सूत्रों के मुताबिक, कानपुर मेट्रो का प्रोजेक्ट पांच हजार करोड़ रूपये से अधिक का है।
  • कानपुर में मेट्रो परियोजना आईआईटी से नौबस्ता तक प्रस्तावित है।
  • कानपुर मेट्रो ट्रेन में कुल 32 किलोमीटर की लम्बाई के दो कारिडोर्स (गलियारे) प्रस्तावित हैं।
  • मेट्रो परियोजना में कुल 31 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 19 एलिवेटेड (जमीन से ऊपर) और 12 भूमिगत होंगे।
  • अगस्त 2015 की दरों पर कर एवं प्रभार सहित परियोजना की कुल लागत 13721 करोड रुपये अनुमानित है।

लखनऊ मेट्रोः दूसरे फेज के काम में होंगी कई बड़ी चुनौतियां!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें