उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट ने नजदीक बने शूटिंग रेंज के दिन अब बहुरने वाले है। मालूम हो कि अमौसी एयरपोर्ट के नजदीक हरिहन खेड़ा में बना यह शूटिंग रेंज कई वर्षो से बदहाल हालत में है। लखनऊ महापौर दिनेश शर्मा ने इस शूटिंग रेंज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने का वादा किया था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते यह प्रस्ताव अधर में लटक गया। तब से लेकर अब तक इस शूटिंग रेंज की तस्वीर नहीं बदली और यह धूल खा रहा है।

  • अब ओलम्पिक पदक विजेता और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित निशानेबाज गगन नारंग ने इस शूटिंग रेंज के कायाकल्प का जिम्मा उठाया है।
  • उनकी पहल पर लखनऊ नगर निगम 13 करोड़ रुपये की लागत से इस शूटिंग रेंज को विकसित किया जाएगा
  • नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शूटिंग रेंज को विकसित करने के लिए 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
  • नारंग ने इस परियोजना पर सुझाव और जरूरी मदद देने का भरोसा दिया है।
  • उनके वादे के बाद अब नगर निगम ने दोबारा इसे विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है।
  • शासन को संसाधनों को जुटाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।
  • शासन की तरफ से इस पर मंजूरी मिलते ही यहां काम शुरू कर दिया जाएगा।”

अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा हुए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित!

गगन नारंग कर चुकें हैं निरीक्षणः

  • लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता रहे गगन नारंग इस शूटिंग रेंज का निरीक्षण भी कर चुके हैं।
  • उन्होंने कहा है कि इस शूटिंग रेंज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा सकता है।
  • गगन नारंग ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री खुद खेल व खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर गंभीर हैं।
  • ऐसे में वह अपने स्तर से इस पर अपने सुझाव और अन्य जरूरी मदद देंगे।

जीविका के लिए लड़ रहे पूर्व हॉकी कोच के सहायक बने रेसलर संग्राम सिंह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें