[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL” ]

चीन का तियानमेन माउंटेन सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है, जिसकी वजह भी बेहद ख़ास है। दरअसल इस जगह पर दुनिया की सबसे ऊंची गुफा है, जिसे स्वर्ग का दरवाजा कहा जाता है। जिसके बारे में चीन के लोगों का मानना है कि यह जगह पृथ्वी से ईश्वर तक पहुँचने का सबसे निकटतम साधन है। करीब 5 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित यह अद्भुत गुफा 253 ईस्वी में पहाड़ के कुछ हिस्से टूटने से बनी है। इसकी लंबाई लगभग 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट है।

[/nextpage]

[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL 5 ” ]

Gate of heaven China

इतनी ऊंचाई पर होने के कारण तियानमेन गुफा हमेशा बादलों से घिरी रहती है। प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच बादलों से घिरी इस जगह पर पहुँचने पर लोगों को स्वर्ग का अनुभव होता है। शायद यही वजह है कि इसे स्वर्ग का दरवाजा कहा जाता है। यहाँ हर साल हजारों की संख्या में सैलानी पहुँचते हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL 2″ ]

heavens-gate-mountain

सैलानी इस जगह तक सड़क और केबल वे के जरिये पहुँचते हैं। इतनी ऊंचाई पर स्थित यह केबल वे दुनिया का सबसे लंबा (24459 फीट) केबल वे है, जिसकी वजह से इसका नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

Gate of heaven, China

सड़क या केबल वे के बाद आगे का पूरा रास्ता सीढ़ियों के जरिये तय किया जाता है। 999 सीढ़ियां चढ़कर ही सैलानी इस गुफा तक पहुँच पाते हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL 3 ” ]

heavens-gate-mountain

माना जाता है कि इस गुफा में आज भी कई रहस्य छिपे हुए हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि इस गुफा में खजाना भी छिपा हुआ है। जिसे ढूंढने की काफी कोशिश की गई, लेकिन आज तक कोई भी इसमें कामयाब नहीं हुआ।

[/nextpage]

[nextpage title=”STAIRWAY TO HEAVEN’S PORTAL 4″ ]
 heavens-gate-china
बताया जाता है कि 20वीं शताब्दी में तियानमेन पर्वत पर एक झरना भी था, जो समय के साथ पूरी तरह से गायब हो गया। यहाँ पर एक बौद्ध मठ भी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें