Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

गीता माँ की उनके बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता माँ को कौन नहीं जानता है। डांस इंडिया डांस की जज गीता मां के बारे में तो देश का हर शख्स जान चुका है। बॉलीवुड में गीता मां ने कोरियोग्राफर की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। गीता मां ने 15 साल की उम्र से अपने करियर की शुरूआत की थी आज गीता माँ 44 साल की हो चुकी हैं मगर आज तक वे अकेली हैं मगर इन दिनों उनकी और उनके बॉयफ्रेंड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर किसी को भी यकीन नहीं होगा कि ये उनकी गीता माँ हैं।

44 साल की गीता मां हैं कुंवारी :

बॉलीवुड में गीता माँ के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर का असली नाम गीता कपूर है।

वे 44 साल की है और खास बात तो यह है कि इन्होने अब तक शादी नहीं की।

शादी करने की वजह कुछ और नहीं बल्कि उन्हें अब तक अपनी पसन्द का कोई लड़का नहीं मिलना बताया है।

सोशल मीडिया की मानें तो अब उनकी तलाश खत्म हो चुकी हैं। कुछ फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है जिन्हें गीता मां की निजी तस्वीरों मे गिना जा रहा हैं।

किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि आख़िरकार गीता माँ को उनका जीवन साथी कैसे मिल गया।

गीता कपूर की बॉयफ्रेंड के साथ फोटो :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 44 वर्षीय गीता कपूर को फिलहाल मॉडल राजीव खिंची के साथ देखा जा रहा है।

राजीव खिंची एक कोरियोग्राफर के साथ मॉडल हैं। इन्ही के साथ गीता कपूर को आज कल देखा जा रहा है।

जब भी गीता मां से उनके प्यार या शादी के बारे में पूछा गया तो कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

हालांकि ये खबर कितना सच है, यह तो गीता मां ही जानती हैं लेकिन राजीव के इंस्टाग्राम की प्रोफाईल्स की अगर बात करें तो इसमें गीता कपूर और राजीव दोनो ही साथ मस्ती के मूंड में नजर आ रहे हैं।

Related posts

वीडियो: जब अचानक से फटा पॉकेट में रखा सैमसंग स्मार्टफोन

Praveen Singh
7 years ago

वीडियो: सिर्फ 1 सेकंड की देरी में चली जाती स्कूली बच्चे की जान

Kumar
8 years ago

4 जुलाई : जानें आज का राशिफल!

Deepti Chaurasia
7 years ago
Exit mobile version