सयुंक्त अरब अमीरात की बुर्ज खलीफा जो कि न केवल दुबई बल्कि पूरी दुनिया में अपनी ऊचाई के लिए जानी जाती है। इस इमारत में एक भारतीय के 22 फ्लैट हैं।

कौन है यह व्यक्ति :

  • आपको बता दें कि इस व्यक्ति का नाम जोर्ज वी नेरियापाराम्बिल है।
  • जोर्ज भारत के केरल राज्य से ताल्लुख रखते हैं।
  • अपने शुरुआती दिनों में वह एक मैकेनिक का कार्य करते थे।
  • प्रॉपर्टी में उनकी दिलचस्पी तब शुरू हुई जब उनके एक रिश्तेदार ने उनसे एक मज़ाक किया।
  • वह बताते हैं कि एक रिश्तेदार ने मजाक में उनसे कहा था कि “इस इमारत को देखो, तुम इसके अंदर नहीं जा सकते”।
  • इस घटना के बाद 2010 में जोर्ज ने इस इमारत में किराए पर एक फ्लैट लेकर उसमे रहना शुरू किया।
  • इसके बाद  900 फ्लैट कि इस इमारत में आज उनके 22 फ्लैट हैं।
  • वह आगे भी इस इमारत में फ्लैट्स खरीदने के इच्छुक हैं।

कैसे हुआ यह कमाल :

  • आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि जोर्ज पहले एक मैकेनिक थे।
  • बाद में उन्होंने दुबई में वाताकूलन का व्यवसाय शुरू किया था।
  • जैसा कि आप जानते हैं कि दुबई एक रेगिस्तानी क्षेत्र है जहाँ इस व्यापार की काफी संभावना होती है।
  • इसी कारण उन्होंने यहाँ जीईओ कंपनी कि स्थापना की जो जोर्ज के लिए बहुत ही सफल साबित हुई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें