आपने फेमस हिंदी फिल्‍म की यह कहावत तो सुनी ही होगी कि बड़े बड़े शहरों में यह छोटी छोटी बातें तो होती ही रहती हैं। ऐसा ही कुछ चीन के फुजाओ शहर की एक बस में हुआ। यहां पर चलती बस में एक लड़की ने सामने खड़े एक आदमी की पैंट खींचकर उतार दी। अजीब बात यह रही कि लड़की की इस हरकत पर उस आदमी और बस में मौजूद लोगों को गुस्‍सा नहीं बल्कि सिर्फ हंसी आयी। इस घटना का सामने खड़े इंसान ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

वीडियो हो रहा वायरल :

  • ये पूरा मामला चाइना के फुजाओ शहर का है जहाँ चलती बस में एक लड़की अपने बैग से गिरे सामान को उठाने के लिए नीचे झुकी हुई थी।
  • उसी वक्त अचानक बस ने जोर से ब्रेक लगाया और लड़की ने गिरते हुए सामने खड़े शख्स की पैंट को पकड़ा।
  • इसके बाद लड़की द्वारा अचानक पैंट उतारे जाने से यह आदमी हड़बड़ा गया।
  • ऐसा लड़की ने जानबूझ कर नहीं किया था बल्कि गिरने से बचने के लिए आदमी की पैंट को पकड़ा था।
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के मनोरंजन का साधन बना हुआ है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=m2C96Or6WNA&feature=youtu.be” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”false”][/hvp-video]

  • यह देखकर पहले तो बस के सभी लोग सकते में आ गए और सोचने लगे यह क्या हो गया।
  • लेकिन जैसे ही उन्हें सब पता चला लोगों की हँसी रुकने का नाम नहीं ले रही थी।
  • जिस आदमी का पैंट नीचे खिंचा गया था उसके तो होश ही उड़ गए उसने गोली की रफ़्तार से पैंट वापस पहन लिया।
  • जो भी हो वीडियो इस समय लोगों को खूब हँसा रहा है, आप भी देखें वीडियो और लड़की की इस हरकत को देखें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें