भारत की उभरती हुई महिला गोल्फ खिलाड़ी वाणी कपूर ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के छठे चरण में अपना दूसरा खिताब हासिल किया है। यह वाणी कपूर का दूसरा खिताब है। इसी साल फरवरी में वाणी कपूर ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के चौथे चरण का खिताब अपने नाम किया था।

वाणी ने जीता सत्र का दूसरा खिताब-

vani kapoor

  • दिल्ली की वाणी कपूर पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहीं हैं।
  • हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर में उनका इस सत्र का यह दूसरा खिताब है।
  • इससे पहले फरवरी में इसी सत्र के चौथे चरण का खिताब वाणी ने अपने नाम किया था।
  • पहले दिन से पहले स्थान पर कब्जा किए वाणी का कुल स्कोर 216 रहा।
  • वाणी ने नौ शॉट की शानदार बढ़त बनाते हुए यह खिताब जीता।
  • इससे पहले वाणी इस टूर्नामेंट के तीन चरणों में नहीं खेली थी।
  • अमनदीप द्राल और गौरिका विश्रोई ने 54 होल में 225 के समान कुल स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहीं।
  • चौथे स्थान पर शर्मिला निकोलट 227 के स्कोर के साथ रही।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को धर्मशाला टेस्ट के लिए धन जारी करने का दिया निर्देश!

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के माइकल एडम्स को हराकर टॉप पर पहुंचे भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिकृष्णा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें