अॉनलाइन खाना आर्डर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खुशखबरी ये है कि GOOGLE ने भारतीय ग्राहकों के लिए AREO नाम का एक खास फूड डिलिवरी ऐप पेश किया है। ऐसे में अब आप खाना आर्डर करने वाले विभिन्न फूड ऐप के साथ गूगल के इस AREO फूड डिलीवरी ऐप का भी लाभ उठा सकते हैं। गूगल के AREO ऐप में खास बात यह है कि इसमें फूड के अलावा और भी सर्विस के लिए ऑर्डर किए जा सकते हैं।

क्यों खास GOOGLE का AREO ऐप :

  • इस ऐप के माध्यम से आप लोकल रेस्टोरेंट से खाने का ऑर्डर तो कर ही सकते हैं।
  • साथ ही साथ इलेक्ट्रिशियन्स, प्लमंबर्स और पेंटर्स को भी बुला सकते हैं।
  • इस ऐप में टाइम स्लॉट का ऑप्शन दिया जाएगा जिसके मुताबिक आप शेड्यूल करा सकते हैं।
  • बता दें कि GOOGLE का AREO ऐप फिलहाल मुंबई और बंगलुरू के लिए ही है।
  • ज्ञात हो कि आने वाले समय में कंपनी इसे वर्ल्ड वाइड लॉन्च कर सकती है।

यह इंटरऐक्टिव यूजर इंटरफेस है :

  • इस ऐप की बड़ी खासियत यह है कि इसमें दिया गया इंटरऐक्टिव यूजर इंटरफेस है।
  • आपको बता दें कि गूगल ने इस तरह का फूड ऐप पहली बार लॉन्च किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें