पूरी दुनिया में पर्यावरण को लेकर तमाम समस्‍याओं सामने आ रही है। खराब होते पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए आज यानि कि 22 अप्रैल को वर्ल्‍ड अर्थ डे बनाया जाता है। आज के इस विशेष दिन को और विशेष करने के लिए सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने प्रमुख पांच बायोम का चित्रण करते हुए एक खास डूडल बनाया है।  dudal

गौरतलब है कि वर्ष 1970 से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है इस बार का वर्ल्‍ड अर्थ डे बेहद खास है क्योंकि दुनिया के 120 से अधिक नेता आज पेरिस जलवायु समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर करेंगे, जिस पर पिछले वर्ष दिसंबर में 190 से अधिक देशों ने सहमति जतायी थी।doodle 22 apr 16

गूगल को खास मौको पर अपने विशेष डूडल बनाने के लिए जाना जाता है। इस बार डूडल कलाकार सोफी डियाओ ने आकर्षक तरीके से टुंड्रा, जंगल, घास के मैदान, रेगिस्तान और प्रवाल भित्तियों को पांच अलग अलग डूडल में उकेरा है। ऐसे में हर बार गूगल के होमपेज पर जाने पर अलग-अलग डूडल दिखते हैं।

सभी डूडल में अलग-अलग बायोम के जीवों को भी शामिल किया गया है। इस डूडल में जंगल में लोमड़ी, रेगिस्तान में कछुए, प्रवाल भित्ति के साथ ऑक्टोपस, घास के मैदान में हाथी और टुंड्रा में ध्रव पर पाये जाने वाले भालू का चित्रण किया गया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें