देशभर में 1 जुलाई से लागू हुआ नया कर जीएसटी को लेकर आम लोगों और व्यापारियों में उहापोह मची हुई है। नई कर की समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने GST Rate Finder App (जीएसटी रेट फाइंडर ऐप) लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें… राष्ट्रपति प्रणब ने जम्मू-कश्मीर में दी GST लागू करने की मंजूरी!

लॉन्च हुआ जीएसटी रेट फाइंडर ऐप :

  • केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी फाइंडर ऐप लॉन्च की है।
  • केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) की ओर से लॉन्च किए गए जीएसटी रेट फाइंडर ऐप में वस्तुओं एवं सेवाओं पर दरों की पूरी लिस्ट दी गई है।
  • इस ऐप की मदद से लोगों को किसी भी चीज पर लगने वाले जीएसटी की सही जानकारी मिल सकेगी।
  • फिलहाल यह ऐप एंड्रायज स्टोर में उपलब्ध है।
  • जल्द ही इसे आईएसओ व विंडोज के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें…  जीएसटी के शुरुआती दौर में हो सकती हैं समस्याएं: वेंकैया नायडू

gst rate finder

ऐसे पता करें जीएसटी रेट :

  • आप एंड्रायड प्ले स्टोर में GST Rate Finder लिखकर सर्च कीजिए।
  • इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप जैसे ही इसे खोलेंगे इसमें आपको तीन ऑप्शन नजर आएंगे।
  • पहला ऑप्शन टैक्स ऑन गुड्स का है जिसमें शून्य से लेकर 28 प्रतिशत जीएसटी की लिस्ट है।
  • इसमें आप जिस भी कैटेगरी में जाएंगे आपको उन प्रोडक्ट्स की जानकारी मिल जाएगी जिन पर टैक्स लगा है।
  • मसलन आप जानना चाहते हैं कि किन चीजों पर सरकार शून्य प्रतिशत जीएसटी लगाया है तो आप इसमें गुड्स एट जीरे परसेंट पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी।
  • दूसरा ऑप्शन सर्विस टैक्स रेट का दिया गया है।
  • तीसरा ऑप्शन इंफॉर्मेशन का है जिस पर क्लिक करते ही आप जीएसटी वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे जहां और भी जानकारी उपलब्ध है।
  • इसके अलावा इसमें सर्च का ऑप्शन भी दिया गया है जिसकी मदद से आप सीधे चीजों को सर्च कर जीएसटी रेट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी की तरह बिना तैयारी के लागू किया जा रहा जीएसटी: राहुल गांधी

इस ऐप को बढ़ियां तो कोई बेकार बता रहा :

  • इस ऐप को ज्यादातर लोग बढ़िया बता रहे हैं।
  • जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह सीबीईसी की वेबसाइट पर पड़े पीएडीएफ फाइल का ही ऐप वर्जन है और कुछ नहीं।

यह भी पढ़ें… जीएसटी के कारण महंगी नहीं होगी शिक्षा- सरकार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें