धर्म गुरु और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। गुरमीत राम रहीम ने यह सनसनीखेज खुलासा भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर किया है। धर्म गुरु राम रहीम ने खुलासा किया है कि उन्होंने ही विराट कोहली को बड़े स्कोर बनाना सिखाया है।

धर्म गुरु राम रहीम का दावा-

  • बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए विराट ने दोहरा शतक जड़ा।
  • जिसके बाद हर तरफ कोहली की तारीफ होने लगी।
  • लेकिन इन सब के बीच बाबा राम रहीम ने दावा किया।
  • उनके अनुसार कोहली की सफलता के पीछे उनका हाथ है।
  • एक साक्षात्कार के दौरान राम रहीम ने दावा किया कि विराट कोहली उनके आश्रम में आए थे।
  • धर्म गुरु राम रहीम के अनुसार वहीं पर विराट ने अच्छा प्रदर्शन करना सिखा।
  • इसी दौरान धर्म गुरु राम रहीम ने विराट को आक्रामक क्रिकेट खेलने का गुरुमंत्र दिया।
  • इसके बाद ही कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है।
  • इतना ही नहीं धर्म गुरु राम रहीम का दावा है कि उन्होंने शिखर धवन, जहीर खान, युसुफ पठान और आशीष नेहरा को भी सिखाया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने लिए ओलंपियन बलबीर सिंह से सफलता के टिप्स

यह भी पढ़ें: लगातार तीन टेस्ट पारियों में 600 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी इंडिया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें