आज क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपने 43वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। आइये जानते हैं क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम अमर कर चुके सचिन तेंदुलकर की कुछ बेहतरीन पारी और उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें-
- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है।
- क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था।
- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1989 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शरुआत की थी।
- विश्व क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर का नाम सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में आता है।
- सचिन रमेश तेंदुलकर को वर्ष 1994 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है।
- सचिन रमेश तेंदुलकर को वर्ष 1997-98 में राजीव गांधी खेल रत्न, खेल में उपलब्धि के लिए पुरुस्कार दिया गया।
- सचिन रमेश तेंदुलकर को वर्ष 1999 में, पद्मश्री भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजा गया।
- वर्ष 2001 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से भी सचिन तेंदुलकर को नवाज गया।
- सचिन रमेश तेंदुलकर को वर्ष 2008 में पद्द विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
- सचिन रमेश तेंदुलकर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी।
- 4 फ़रवरी 2014 को राष्ट्रपति के द्वारा सचिन रमेश तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
आइये जानते है सचिन तेंदुलकर की 10 बेहतरीन और कभी न भूलने वाली एकदिवसीय परियों के बारे में-
- ग्वालियर 24 फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली नाबाद डबल सेंचुरी- 200* (147)
- शारजाह 24 अप्रैल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी- 134 (131)
- शारजाह 22 अप्रैल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी- 143 (131)
- हैदराबाद 5 नवंबर 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी- 175 (141)
- सेंचुरियन, मार्च 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ- 98 (75)
- मुंबई, 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ- 90 (84)
- ऑकलैंड, 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ- 82 (49)
- सिडनी, 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद सेंचुरी- 117 * (120)
- ब्रिस्बेन, 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ- 91 (121)
- नागपुर, 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी- 111 (101)
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.