हरदोई- इरा ने देश में किया पिहानी का नाम रौशन।

हरदोई।

इरा ने देश में किया पिहानी का नाम रौशन, भाषण प्रतियोगिता में आई अव्वल,देव संस्कृति विश्विद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पिहानी की इरा शुक्ला ने प्रथम स्थान पाया है। वह कस्बे के नीरज शुक्ला एडवोकेट की पुत्री हैं। इरा ने यह पुरस्कार द्वितीय ग्रुप के आयु वर्ग (11 से 18 वर्ष) में पाया है। इरा की प्रारंभिक शिक्षा ग्रो मी कॉन्वेंट स्कूल (पिहानी) से हुई। वह वर्तमान में सेठ जयपुरिया स्कूल हरदोई में कक्षा 06 की छात्रा है। भाषण प्रतियोगिता में देश मे प्रथम स्थान पाने पर इरा को सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Report – Manoj

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें