1 से 9 अप्रैल तक चलने वाले महिला हॉकी विश्व लीग राउंड 2 में भारत ने शानदार आगाज़ किया है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत उरुग्वे को हराकर की। भारत ने उरुग्वे को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी।

भारत ने जीत से की अपने अभियान की शुरुआत- 

  • मुकाबले में भारत की शुरुआत अच्छी रही।
  • भारत ने खेल की पहले छठे मिनट में मुकाबले का पहला गोल दागा।
  • इसके बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर तक 1-0 से अपनी बढ़त को कायम रखा।
  • लेकिन उरुग्वे 45वें मिनट में गोल कर 1-1 से बराबरी पर आ गई।
  • 49वें मिनट में भारत की वंदना कटारिया के गोल ने भारत को 2-1 से आगे कर दिया।
  • लेकिन भारत की एक चूक से खेल के 54वें मिनट में उरुग्वे की मैनुएल विलार ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला।
  • इसके साथ ही मुकाबले के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर आ गई।

भारत ने शूटआउट में 4-2 से उरुग्वे को हराया-

  • भारत का इस लीग में पहला मुकाबला उरुग्वे से हुआ।
  • मुकाबले में दोनों टीमें फुल टाइम में 2-2 से बराबरी पर थीं।
  • इसके बाद नतीजा पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से निकाला गया।
  • पेनाल्टी शूटआउट में भारत की तरफ से मोनिका, रानी, दीपिका और नवजोत कौर ने गोल दागे।
  • लीग में भारत का अगला मुकाबला बेलारूस से होगा।

यह भी पढ़ें: सुनील को मिला 2016 एशिया के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी का सम्मान! 

यह भी पढ़ें: आईपीएल-10: रविचंद्रन अश्विन और मुरली विजय भी हुए टूर्नामेंट से दूर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें