आप ने अभी तक शादियों के किस्से तो खूब सुने होंगे। इनमे शाही शादियों से लेकर कई तरह की वीआईपी शादी देखी भी होंगी। लेकिन आज हम आप को एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। ये शादी एक वीआईपी की तो है ही लेकिन शादी सिर्फ सादी है।

अभी हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे

  • दरअसल हम बात कर रहे हैं वर्तमान रायबरेली जिलाधिकारी संजय खत्री की।
  • संजय खत्री इससे पहले गाजीपुर जिले के डीएम थे।
  • इस दौरान एक फरियादी लड़की उनसे कोई परेशानी लेकर आई थी।
  • इस दौरान डीएम को ये नहीं पता था कि ये अनजान लड़की एक दिन उनकी जीवन संगिनी बन जायेगी।
  • उस दौरान धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू हुआ।
  • बात बढ़ी तो दोनों के बीच प्यार हो गया।
  • प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वादा किया और पिछले 19 नवंबर को हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ सात फेरों में बंध गए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें