भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से मात दी है। भारतीय महिला टीम की इस जीत में टीम की कप्तान मिताली राज और मोना मेशराम की बल्लेबाजी और शिखा पांडे और एकता बिष्ट की गेंदबाजी का अहम योगदान रहा है।
सुपर सिक्स की दोनों टीमों के बीच हुआ मुकाबला-
- भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें लीग दौरे में अपने सभी मैच जीतकर सुपर सिक्स में आई।
- मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
- बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।
- इसमें कप्तान मिताली ने 85 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 64 रन बनाए।
- इसके अलावा मोना मेशराम ने 85 गेंदों में 55 रन बनाए।
- दोनों ही खिलाडि़यों ने दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
- जवाब में दक्षिण अफ्रीका काफी कमजोर नजर आई।
- दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 46.4 ओवर में 156 रन पर ही सिमट गई।
- भारतीय गेंदबाज शिखा पांडे ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए।
- यह उनके कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी रही।
- दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद अंकतालिका में भारत के छह अंक जुड गए हैं।
- इसके साथ ही भारत अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#cricket
#Cricket Player
#Cricketer
#ICC Women's World Cup Qualifier
#ICC Women's World Cup Qualifier 2017
#India
#india beat south africa
#indian women team
#Mithali Raj
#Mona Meshram
#South Africa
#आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफ़ायर 2017
#दक्षिण अफ्रीका
#भारत
#भारतीय महिला टीम
#मिताली राज
#मोना मेशराम