घूमने के शौकीन लोगों में से कुछ बारहों महीने सैर करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग किसी खास मौसम में घूमने की दिलचस्पी दिखाते हैं। कुछ तो ऐसे घुमक्कड़ी होते हैं जिन्हें मानसून का मौसम में घूमना बेहद पसंद है क्योंकि इस सुहाने मौसम में प्रकृति के नजारे और भी खूबसूरत हो जाते हैं। ऐसे में मानसून के दिनों में सैलानियों को ये अॉफबीट जगह आकर्षित करते हैं।

मुन्नार, केरल :

Munarar Kerala

  • मानसून के दिनों में केरल और मुन्नार की सुंदरता देखते ही बनती है।
  • इसी के साथ इसके आसपास के इलाकों के नजारे भी दिल को खुश करने के लिए काफी होते हैं।
  • चारों तरफ फैली हरियाली आंखों को सुकून देने के साथ मन को ताजगी से भी भर देती है।

बिष्णुपुर, पश्चिम बंगाल :

Bishnupur, West Bengal

  • पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में स्थित है बिष्णुपुर।
  • यहां मानसून का देखने देखने लायक होता है।
  • यहां टेराकोटा के मंदिर, बिष्णुपुरिया रास और बेलूचेरी साड़ियां बंगाल के रंगों को बाखूबी पेश करती हैं।
  • इसके साथ आर्ट और क्राफ्ट, टेराकोटा के खिलौने और बांकुरा हॉर्सेस जैसे उल्लेखनीय प्रतीक सैलानियों को आकर्षित करता है।
  • यहां की खबसूरती में बारिश चार चांद लगा देती है।

सोजा, हिमाचल प्रदेश :

himanchal pradesh

  • हिमाचल प्रदेश में सोजा एक छोटा सा इलाका है।
  • यहां अस-पास के पहाड़ सोजा की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।
  • मानसून के दिनों में इसकी एक बानगी देखते ही बनती है।

काकाबे, कर्नाटक :

karnataka

  • मानसून के दिनों में कर्नाटक का हर कोना किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है।
  • यहीं पर एक छोटा सा गांव काकाबे बसा हुआ है।
  • मानसून के दिनों में इस जगह को देखने का मजा ही कुछ और है।
  • अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य के दीवाने हैं तो यहां जाना न भूलें।

माजुली, असम :

assam

  • दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप असम के जोरहाट जिले में है।
  • सदियों से असम का माजुली सांस्कृतिक केंद्र रहा है।
  • लेकिन हाल के दिनों में यह अपना वजूद खोता जा रहा है।
  • आप ऐसी जगहों को देखने के शौकीन हैं तो मानसून में इसकी खूबसूरती को देखने जा सकते हैं।

जीरो, अरुणांचल प्रदेश :

Ziro Arunanchal Pradesh

  • अरुणांचल प्रदेश में स्थित जीरो वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है।
  • इस टॉउन को अरुणांचल प्रदेश की सबसे सुंदर जगहों में से एक माना जाता है।
  • इसके खूबसूरत नजारों को देखने के लिए मानसून से अच्छा समय और कोई नहीं हो सकता।

मालशेज घाट, महाराष्ट्र :

Malshej Ghat Maharashtra

  • मालशेज घाट महाराष्ट्र के पुणे जिले के पश्चिमी घाटों की श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध घाट है।
  • यह स्थान अपनी अनगिनत झीलों, चट्टानी पर्वतों के लिए जाना जाता है।
  • बारिश के दिनों इन जगहों के नजारे देखते ही बनते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें