भारतीय क्रिकेट टीम अब मैदान में एक नए अवतार में नज़र आएगी। टीम इंडिया को नई जर्सी मिली है जो चिर-परिचित नीले रंग की ही है पर हाई टेक्नोलॉजी फिचर से लैस है।

हाईटेक फीचर्स से लैस है टीम इंडिया की जर्सी-

  • भारतीय टीम को मिली नई जर्सी में 4डी क्विकनेस के साथ जीरो डिस्ट्रैक्शन जैसे फीचर शामिल है।
  • यह फीचर खिलाड़ियों को किसी भी दिशा में खिंचवा में मदद करती है।
  • इसके साथ ही खिलाड़ियों के तापमान को भी नियंत्रित करती है, उन्हें ठंडा रखती है।
  • टीम इंडिया की नई जर्सी को नाईकी ने स्पॉसर किया है।
  • इस किट को द मोस्ट इनोवेटिव टीम किट के तौर पर तैयार किया गया है।
  • इस जर्सी को तैयार करने से पहले खिलाड़ियों से उनकी राय भी ली गई है।

नई जर्सी में खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ-

jersey

  • टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने जा रहे वनडे और टी-20 सीरीज में नई जर्सी के साथ खेलेंगे।
  • नई जर्सी पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि खिलाड़ियों को आधुनिक खेल को समझते हुए नई जर्सी की जरूरत होती है।
  • उन्होंने कहा कि इस जरूरत का टीम मैनेजमेंट व नाइकी हमेशा ख्याल रखती है।
  • भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इसे खिलाड़ियों की जरूरत बताया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें